{"_id":"6ab64eac033142cc340e88a0","slug":"ggic-narayanbagar-dominates-sanskrit-competition-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-126855-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: संस्कृत स्पर्धा में जीजीआईसी नारायणबगड़ का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: संस्कृत स्पर्धा में जीजीआईसी नारायणबगड़ का दबदबा
Fri, 25 Sep 2026 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 25 Sep 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो
दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। जीआईसी में आयोजित दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। संस्कृत भाषा की विभिन्न विधाओं में क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें जीजीआईसी नारायणबगड़ की छात्राओं का दबदबा रहा।
मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह नेगी, बीईओ अनिनाथ और कार्यक्रम के संयोजक व प्रधानाचार्य डॉ. जीएस नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग के संस्कृत समूह गान में जीजीआईसी नारायणबगड़ ने प्रथम व जीआईसी नारायणबगड़ ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समूह नृत्य में राउमावि निलाड़ी, आशुभाषण में राउमावि मींग की इशिका और श्लोकोच्चारण में जीआईसी हरमनी की उदिती पहले स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग के समूह गान, वाद-विवाद व समूह नृत्य में जीजीआईसी नारायणबगड़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। समूह नाटक में जीआईसी नारायणबगड़, श्लोकोच्चारण में जीआईसी हरमनी की दीया और आशुभाषण में जीआईसी हरमनी की चांदनी ने बाजी मारी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अपर्णा सती और हरीशानंद जोशी ने किया।