फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anant Nanda Foundation launched a talent search program in Wank.

Chamoli News: अनंत नंदा फाउंडेशन ने वांक में प्रतिभा खोज कार्यक्रम शुरू किया

Fri, 25 Sep 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 25 Sep 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Anant Nanda Foundation launched a talent search program in Wank.
कर्णप्रयाग। अनंत नन्दा फाउण्डेशन ने देवाल विकासखंड के ग्राम वांक में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से संचालित इस कार्यक्रम में पचास से अधिक बच्चे विभिन्न खेलों और शैक्षणिक गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं। ग्राम प्रधान राधा देवी और मान सिंह ने इस पहल में सहयोग किया है। फाउंडेशन के संस्थापक कलम सिंह बिष्ट स्वयं बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। बिष्ट एक पूर्व सैनिक, अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल धावक और पुरस्कार विजेता हैं। प्रशिक्षण में एथलेटिक्स, आत्मरक्षा, योग और कंप्यूटर शिक्षा शामिल है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एनडीए, सीडीएस, यूपीएससी और अग्निवीर की तैयारी भी कराता है। बिष्ट अपनी पेंशन और जीती हुई पुरस्कार राशि से फाउंडेशन का संचालन करते हैं। फाउंडेशन का लक्ष्य भविष्य के अंतरराष्ट्रीय एथलीट, सेना और प्रशासनिक अधिकारी तैयार करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed