फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gairsain emerges as the overall champion in the autumn sports competitions.

Chamoli News: शरदकालीन खेल प्रतियोगिताओं में गैरसैंण बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 25 Sep 2026 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 25 Sep 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
Gairsain emerges as the overall champion in the autumn sports competitions.
फोटो
विज्ञापन

दशोली ब्लॉक द्वितीय और कर्णप्रयाग ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय शरदकालीन खेल प्रतियोगिताएं शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गईं। खेल मैदान में ब्लॉक स्तर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें गैरसैंण ब्लॉक ने सर्वाधिक स्पर्धाएं जीतकर ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि एवं बीईओ प्रतिनिधि धर्मेंद्र फर्स्वाण ने विजेताओं को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ दशोली ब्लॉक द्वितीय और कर्णप्रयाग ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में बालक श्रेणी में गैरसैंण के राहुल प्रथम, दिव्यांशु (नंदानगर) द्वितीय व जयकृत (थराली) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सोनाक्षी (गैरसैंण) प्रथम, आराध्या (गैरसैंण) द्वितीय और आस्था (दशोली) तृतीय रहीं। खो-खो जूनियर में बालक व बालिका दोनों वर्गों में गैरसैंण विजेता रहा जबकि बालिका वर्ग में नारायणबगड़ व कर्णप्रयाग उपविजेता बने। उच्च प्राथमिक 400 मीटर रिले दौड़ के बालक व बालिका दोनों वर्गों में दशोली ब्लॉक ने बाजी मारी। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक बीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष दिगंबर नेगी, त्रिलोक सिंह, संजय सती, विजेंद्र कुंवर, कुलदीप रावत व विनीता भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed