{"_id":"6ab651f13c1ff91cfc021602","slug":"demand-raised-for-increasing-honorarium-and-payment-of-outstanding-freight-charges-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121083-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मानदेय बढ़ाने और बकाया भाड़े के भुगतान की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मानदेय बढ़ाने और बकाया भाड़े के भुगतान की उठाई मांग
Fri, 25 Sep 2026 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 25 Sep 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
राशन विक्रेता संगठन चमोली ने खाद्य मंत्री को सौंपा नौ सूत्री मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन चमोली ने मानदेय बढ़ाने, बकाया भाड़े का भुगतान सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर खाद्य मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष भक्त दर्शन सिंह बुटोला के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष विक्रेताओं की समस्याएं रखीं।
जिले के दौरे पर पहुंची खाद्य मंत्री को सौंपे ज्ञापन में राशन विक्रेताओं ने मानदेय बढ़ाने, लंबित भाड़े का समय पर भुगतान करने और ई-केवाईसी के दौरान आ रही समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। संगठन ने कहा कि विक्रेताओं को कार्य के दौरान विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। खाद्य मंत्री ने सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर संगठन से जुड़े रमेश चौधरी, रणवीर सिंह नेगी, जयप्रकाश खंडूड़ी, बृजेंद्र नेगी, दर्शन सिंह नेगी, पुष्कर सिंह रावत, गोपाल सिंह गड़िया, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।