फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Yatra Gains Momentum in Second Phase Over 17.70 Lakh Devotees Visited Dham So Far Uttarakhand news

बदरीनाथ धाम: दूसरे चरण की यात्रा पकड़ने लगी रफ्तार, रोज पहुंच रहे चार से पांच हजार श्रद्धालु

Tue, 22 Sep 2026 06:21 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 22 Sep 2026 06:21 PM IST
सार

मानसून की सुस्ती थमते ही बदरीनाथ में तीर्थ यात्रियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। धाम में रोजाना चार से पांच हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में फिर रौनक लौट आई है।

विज्ञापन
Badrinath Yatra Gains Momentum in Second Phase Over 17.70 Lakh Devotees Visited Dham So Far Uttarakhand news
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसून की रफ्तार धीमी होने के साथ ही बदरीनाथ धाम की दूसरे चरण की यात्रा भी जोर पकड़ने लगी है। धाम में प्रतिदिन चार से पांच हजार तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने भी व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं।

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में अब तक 17 लाख 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। दूसरे चरण की यात्रा शुरू होने के साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। मंदिर मार्ग से लेकर तप्तकुंड तक यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं ब्रह्मकपाल में पिंडदान और तर्पण करने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

इस वर्ष मानसून के दौरान भी यात्रा की रफ्तार बनी रही। अब बारिश कम होने के बाद यात्रियों की संख्या में और इजाफा हो रहा है। यदि यात्रियों की मौजूदा रफ्तार बनी रही तो इस वर्ष बदरीनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या नया रिकॉर्ड बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि बदरीनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। अब तक समिति को करीब 40 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: बाइक मैकेनिक हत्याकांड के खुलासे में देरी पर आक्रोश, बहन ने उठाए सवाल, भीम आर्मी ने घेरी कोतवाली

नए पुल से भेजे जा रहे श्रद्धालु

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नए पुल से आवाजाही शुरू कर दी है। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की वापसी पुराने पुल से कराई जा रही है। यात्रा के शुरुआती दौर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यही व्यवस्था लागू की गई थी। बरसात के दौरान यात्रियों की संख्या कम होने पर पुराने पुल से ही दोनों तरफ की आवाजाही कराई जा रही थी। अब भीड़ बढ़ने के साथ पूर्व की व्यवस्था फिर लागू कर दी गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed