फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Divine tree installed at Maa Kot Bhramari Temple amidst the beating of drums and *nagadas*.

Bageshwar News: ढोल-नगाड़ों के साथ मां कोट भ्रामरी मंदिर में देव वृक्ष स्थापित

Sat, 19 Sep 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 19 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Divine tree installed at Maa Kot Bhramari Temple amidst the beating of drums and *nagadas*.
गरुड़ (बागेश्वर)। ऐतिहासिक मां कोट भ्रामरी मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के तहत शुक्रवार को मवई गांव से कदली वृक्ष लाकर मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कदली वृक्ष की यात्रा निकाली। इस दौरान मां कोट भ्रामरी के जयकारों से गरुड़ क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ निकली कदली वृक्ष यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। मवई गांव में मां भगवती के अवतरित होने पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कदली वृक्ष को मंदिर परिसर लाया गया, जहां विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उसे स्थापित किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

इस मौके पर पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, दीपक खुल्बे, ईश्वर परिहार, बलवंत सिंह भंडारी, गोविंद डसीला, जेसी आर्य, लक्ष्मण आर्य, प्रकाश कोहली और नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed