फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A grand fair will be held on September 16, and a communal *kheer* offering will be prepared using 300 liters of milk.

Bageshwar News: 16 सितंबर को सजेगा भव्य मेला, 300 लीटर दूध से बनेगा सामूहिक खीर का भोग

Sun, 06 Sep 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
A grand fair will be held on September 16, and a communal *kheer* offering will be prepared using 300 liters of milk.
कांडा के धौलीनाग मंदिर में बैठक करते ग्रामीण। 
कांडा (बागेश्वर)। प्रसिद्ध धौलीनाग मंदिर परिसर में आगामी 16 सितंबर को ऋषि पंचमी के अवसर पर एक दिवसीय भव्य धौलीनाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। धौलीनाग मंदिर समिति और श्री धौलीनाग महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महोत्सव समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण धपोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में रूपरेखा तय करते हुए बताया गया कि सुबह नौ बजे देवी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो धौलीनाग मंदिर पहुंचेगी। प्रसिद्ध लोक कलाकार माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल, पूरन राठौर और मोहित रौतेला अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधेंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन

आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता सामूहिक खीर का भोग होगा। इसके लिए क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों से करीब 300 लीटर दूध एकत्र किया जाएगा जिससे तैयार खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव स्थल पर विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष भवान सिंह धपोला और सचिव हयात धपोला ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में योगेश धपोला, गौरव धपोला, अनिल धपोला, प्रयाग सिंह भंडारी, इंद्रपाल धपोला, अनिल चंदोला, कुंदन सिंह धपोला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed