{"_id":"620154efe311ca1e5f0a884a","slug":"son-attacked-father-with-hammer-in-property-dispute-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: 70 करोड़ की संपत्ति के विवाद में पिता पर हथौडे़ से किया हमला, बुजुर्ग को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: 70 करोड़ की संपत्ति के विवाद में पिता पर हथौडे़ से किया हमला, बुजुर्ग को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, मुकदमा दर्ज
Mon, 07 Feb 2022 10:50 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:50 PM IST
सार
इंस्पेक्टर ने बताया कि हमलावर के विरुद विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर में सोमवार को संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता पर हथौडे़ से हमला कर दिया। घायल अवस्था में बुजुर्ग को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बुजुर्ग की तहरीर पर बेटे के खिलाफ सिगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जौनपुर स्थित राजा बाजार निवासी रुद्रदेव सिंह (70) की वाराणसी में भी संपत्ति है। उनके दो पुत्रों में बड़े बसंत देव से संपत्ति को लेकर विवाद चलता रहा। तीन दिन पहले वह अपने छोटे बेटे देवेश देव सिंह के साथ गांधी नगर स्थित अपने होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह बड़े बेटे बसंत ने वाराणसी और जौनपुर की लगभग 70 करोड़ की संपत्ति में हिस्सा के लिए पिता रुद्रदेव पर दबाव बनाया। छोटे बेटे देवेश ने बताया कि पिता के इनकार से आक्रोशित बड़े भाई बसंत ने हथौड़े से उनके सिर पर वार कर मौके से निकल गया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि हमलावर के विरुद विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन