फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pilot falls ill Mumbai-bound IndiGo flight grounded passengers create ruckus in SHA Babatpur Airport

पायलट की तबीयत बिगड़ी: मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट अटकी, बाबतपुर एयरपोर्ट के एसएचए में यात्रियों का हंगामा

Thu, 10 Sep 2026 05:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 10 Sep 2026 05:59 PM IST
सार

बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट गुरुवार को पायलट की तबीयत बिगड़ने के कारण प्रभावित हो गई। उड़ान में देरी से यात्री एसएचए में जुट गए और हंगामा किया। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एयरलाइन वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था में जुटी रही। इस दौरान यात्रियों को फ्लाइट के संचालन के संबंध में जानकारी दी जाती रही।

विज्ञापन
Pilot falls ill Mumbai-bound IndiGo flight grounded passengers create ruckus in SHA Babatpur Airport
बाबतपुर एयरपोर्ट के एसएचए में यात्रियों का हंगामा। - फोटो : संवाद

विस्तार

बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-6544 के उड़ान भरने से पहले ही पायलट की तबीयत खराब होने से स्थिति बिगड़ गई। पायलट ने विमान संचालित करने में असमर्थता जताई, जिसके बाद उड़ान को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई। उस समय विमान में बोर्डिंग शुरू नहीं हुई थी और यात्री टर्मिनल भवन के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुंबई के लिए निर्धारित उड़ान की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान यात्रियों को पायलट की तबीयत खराब होने और उसके विमान उड़ाने में असमर्थ होने की जानकारी मिली। अचानक सामने आई इस स्थिति से एसएचए में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। उड़ान में देरी की आशंका को लेकर यात्रियों ने एयरलाइन की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

अंतिम समय में मिली जानकारी से भड़के यात्री
यात्रियों का आरोप था कि उड़ान की स्थिति को लेकर उन्हें समय पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। यात्रियों का कहना था कि वे सुरक्षा जांच पूरी कर बोर्डिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी पायलट के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। इससे उनकी आगे की यात्रा और निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित होने की स्थिति बन गई।

ड्यूटी रोस्टर को लेकर भी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, पायलट की ड्यूटी से संबंधित समयसीमा को लेकर भी स्थिति बनी थी। बताया जा रहा है कि निर्धारित ड्यूटी अवधि पूरी होने के बाद आगे की उड़ान को लेकर पायलट ने असमर्थता जताई। हालांकि, प्राथमिक जानकारी में पायलट की तबीयत खराब होने की बात सामने आ रही है। एयरलाइन की ओर से फिलहाल पायलट की स्थिति और उड़ान में देरी के आधिकारिक कारण को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था में जुटी एयरलाइन
यात्रियों के हंगामे के बाद इंडिगो प्रबंधन सक्रिय हुआ और उड़ान को संचालित करने के लिए वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था शुरू की गई। एयरलाइन अधिकारियों ने यात्रियों को स्थिति समझाने और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। यात्रियों को मुंबई पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की कवायद जारी रही।

अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद से आने वाली अगली उड़ान के पायलट को वाराणसी से मुंबई जाने वाली इस फ्लाइट के लिए लगाया जाएगा। इसके बाद उसी पायलट के विमान को लेकर मुंबई रवाना होने की संभावना है। इससे यात्रियों को राहत मिलने और उड़ान को आगे रवाना करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed