{"_id":"6aa00efc628edab48408e65c","slug":"dr-rajeshwar-narayan-appointed-president-dr-amit-as-secretary-and-dr-atul-singh-as-finance-secretary-of-pms-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पीएमएस में डॉ. राजेश्वर नारायण अध्यक्ष, डॉ. अमित सचिव, डॉ. अतुल सिंह बने वित्त सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पीएमएस में डॉ. राजेश्वर नारायण अध्यक्ष, डॉ. अमित सचिव, डॉ. अतुल सिंह बने वित्त सचिव
Tue, 08 Sep 2026 07:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:04 PM IST
सार
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ वाराणसी शाखा का परिणाम जारी किया गया। डॉ. राजेश्वर नारायण अध्यक्ष, डॉ.अमित सचिव, डॉ. अतुल सिंह वित्त सचिव बने। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सेवा नियमावली में संशोधन, डॉक्टरों के प्रमोशन सहित अन्य समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ वाराणसी शाखा का परिणाम जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
सरकारी अस्पतालों में सेवा देने वाले चिकित्सकों के संगठन प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) के द्विवर्षीय चुनाव का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। चुनाव अधिकारी डॉ. संजय राय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह अध्यक्ष, डॉ. अमित सिंह सचिव और डॉ. अतुल कुमार सिंह को वित्त सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
पीएमएस वाराणसी शाखा के चुनाव के लिए दो सितंबर तक नामांकन के बाद 8 सितंबर को चुनाव कराया गया। सीएमओ ने एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय को चुनाव अधिकारी घोषित किया। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद पर डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह, सचिव डॉ. अमित सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ .कार्तिकेय सिंह ,उपाध्य्क्ष डॉ. हेमंत सिंह ,उपाध्यक्ष महिला डॉ .सारिका राय ,वित्त सचिव डॉ. अतुल सिंह का नाम घोषित किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी पद पर डॉ .विनय कुमार मिश्रा ,सम्पादक डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी निर्विरोध चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ .राजेश्वर नारायण सिंह ने वर्षो से लंबित पीएमएस 2020 सेवा नियमावली में संशोधन ,समय से प्रमोशन आदि मांगों को शासन स्तर से पहल कर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर सहित अन्य सरकारी अस्पतालों से विशेष आमंत्रित सदस्य जोड़े जाएंगे। सचिव डॉ .अमित सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करना ,जिला पीएमएस की समय-समय पर बैठक कराया जाएगा।