फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   body weight borne 70% to 93% of by soles of feet reduce athletic performance BHU varanasi research

एक्सक्लूसिव: दोनों तलवों पर शरीर का 70 से 93% भार, जल्दी थक रहे खिलाड़ी; बीएचयू में शोध से तैयार होगी नई तकनीक

Tue, 08 Sep 2026 03:13 PM IST
Pragati Chand हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 08 Sep 2026 03:13 PM IST
सार

पैर के दोनों तलवों पर शरीर का 70 से 93% भार पड़ने से खिलाड़ी जल्दी थक रहे हैं। यो-यो इंटर मिटेंट रिकवरी टेस्ट और फिक्स क्योर मशीन से परीक्षण के बाद बीएचयू में मैच जिताऊ बायो मैकेनिक्स तैयार हो रही है। 

विज्ञापन
body weight borne 70% to 93% of by soles of feet reduce athletic performance BHU varanasi research
खिलाड़ियों की थकान का पैर के तलवों से कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम अपने पैर के पंजे पर बढ़ रहे भार को नजर अंदाज कर रहे हैं। ये साइलेंट किलर की तरह से शरीर की क्षमताओं को घटा रहा है। खासकर खिलाड़ियों के बाएं पंजे पर आने वाला प्रेशर उनकी क्षमता को कम और एड़ी को चोटिल कर रहा है। यह खुलासा बीएचयू में फुटबॉल खिलाड़ियों पर हुए ताजा (अगस्त-सितंबर 2026) अध्ययन से हुआ है। 

विज्ञापन


पता चला कि बाएं पैर के तलवे की एड़ी पर 70 फीसदी और अगले हिस्से पर 30 फीसदी भार पड़ रहा। इसी तरह दाएं पैर की एड़ी पर 93 फीसदी भार नोट किया गया जबकि ये 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। जिन खिलाड़ियों का प्रेशर असंतुलित था उनका प्रदर्शन घटता जा रहा है।
विज्ञापन


लंबे समय तक ऐसे ही खेलने के बाद पैर का पोस्चर बिगड़ रहा। साथ ही घुटनों का दर्द, स्पोंडलाइटिस की समस्या भी हो रही है। अब इससे बचाने और मैच जिताऊ बायो मैकेनिक्स पर बीएचयू में रिसर्च हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 फुटबॉलर्स को 20-20 मीटर की दूरी पर कई बार दौड़ाया
बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में डॉ. विनायक दुबे के निर्देशन में उनके छात्र आकाश बक्सला ने अपने शोध प्रबंध में ये अध्ययन 30 फुटबॉलर्स पर किया। पहले यो-यो इंटर मिटेंट रिकवरी टेस्ट में खिलाड़ियों को 20-20 मीटर की दूरी पर कई बार दौड़ाया गया। इस टेस्ट के बाद फिक्स क्योर मशीन से पैर के तलवे को स्कैन कर दोनों पंजों पर पड़े प्रेशर को नोट किया गया। दोनों डेटा को जोड़ने पर पता चला कि जिन खिलाड़ियों का प्रेशर एड़ी पर आ रहा उनका प्रदर्शन घट रहा और जिनके पैर के पंजे पर कम प्रेशर आ रहा है उनका मैदान में प्रदर्शन ज्यादा बेहतर है। अध्ययन में पाया गया कि बिना थके लंबे समय तक दौड़ने और बॉल किक करने का स्टेमिना बना रहता है।

60 किलो वजन है तो 15 किलो ही एड़ी पर आना चाहिए
अध्ययन में बताया गया कि यदि आपका वजन 60 किलो है तो दोनों पैरों पर 30-30 किलो का वजन होना चाहिए। बाएं पैर की एड़ी पर 15 किलो, अग्र भाग पर 10 किलो और उंगलियों पर पांच किलो का भार होना चाहिए। लेकिन अध्ययन में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों का वजन पैर की एड़ी पर ही पड़ रहा है। डॉ. विनायक दुबे ने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए बीएचयू में तय मैकेनिज्म पर रिसर्च जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed