फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU answer scripts will be evaluated using AI after which results will be released in Varanasi

बीएचयू: एआई से जांची जाएंगी कॉपियां फिर जारी होगा रिजल्ट, पारदर्शिका के साथ गलतियों पर लगेगी लगाम

Tue, 03 Nov 2026 05:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 03 Nov 2026 05:19 PM IST
सार

बीएचयू में अब एआई से भी कॉपियां जांची जाएंगी। अभी तक डिजिटल कॉपियों को जांचने की ये व्यवस्था बीएचयू के सिर्फ एक ही संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दी गई थी, जो कि पिछले सेमेस्टर से लागू है। 

विज्ञापन
BHU answer scripts will be evaluated using AI after which results will be released in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षाओं की कॉपियों की जांच अब मैनुअल के साथ ही एआई से होगी। मूल्यांकन के बाद एआई सिस्टम अपने आप रिजल्ट भी तैयार कर देगा। कॉपियों की जांच की प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के साथ त्रुटियों से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है।परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से एआई डिवाइस लगाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। 

विज्ञापन


अभी तक डिजिटल कॉपियों को जांचने की ये व्यवस्था बीएचयू के सिर्फ एक ही संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दी गई थी जो कि पिछले सेमेस्टर से लागू है। सेमेस्टर की कॉपियां डिजिटली जांची गई है। इसके बेहतर परिणाम आने पर अब इसे हर संकाय और संस्थान में लागू करने की तैयारी है। बीएचयू ने इसके लिए डिवाइस मंगाने की तैयारी शुरू कर दी है। डिवाइस पर करीब 1.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

बिना बाइंडिंग काटे होगी स्कैनिंग, 40 पन्नों की होगी बुकलेट 
इस नई व्यवस्था के तहत 40 पन्नों की विशेष उत्तर पुस्तिकाएं (2 रंगीन कवर पेज और 38 रुलिंग पन्ने) तैयार की जाएंगी। इनमें बारकोड, क्यूआर कोड और ओएमआर जैसे आधुनिक सुरक्षा मानक होंगे। बुकलेट की स्कैनिंग बिना उनकी सिलाई और बाइंडिंग काटे ओवरहेड स्कैनर के माध्यम से की जाएगी। इससे कॉपियों के पन्ने फटने या गुम होने का जोखिम खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

बिना बाइंडिंग काटे होगी स्कैनिंग, 40 पन्नों की होगी बुकलेट
इस नई व्यवस्था के तहत 40 पन्नों की विशेष उत्तर पुस्तिकाएं (2 रंगीन कवर पेज और 38 रुलिंग पन्ने) तैयार की जाएंगी। इनमें बारकोड, क्यूआर कोड और ओएमआर जैसे आधुनिक सुरक्षा मानक होंगे। बुकलेट की स्कैनिंग बिना उनकी सिलाई और बाइंडिंग काटे ओवरहेड स्कैनर के माध्यम से की जाएगी। इससे कॉपियों के पन्ने फटने या गुम होने का जोखिम खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

गोपनीय रखी जाएगी छात्रों की पहचान
  • गोपनीयता और सुरक्षा: मूल्यांकन के दौरान परीक्षार्थियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
  • मार्किंग समरी रिपोर्ट: मूल्यांकन पूरा होते ही सिस्टम अपने आप ही अंक तालिका और सारांश पेज तैयार कर देगा।
  • स्टूडेंट पोर्टल: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र पोर्टल पर जांची हुई कॉपियां और प्राप्त अंक देख सकेंगे।
  • आपत्ति दर्ज कराने का अवसर: यदि किसी छात्र को अंकों में गलती लगती है, तो वे सात दिनों के अंदर समीक्षा या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed