Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Annakut Baba Vishwanath sanctum 21 quintals sweets Chhappan Bhog presented Mahadev Prasad distributed

अन्नकूट: 21 क्विंटल मिठाइयों से सजा बाबा विश्वनाथ का दरबार, महादेव को लगा छप्पन भोग; बांटा गया प्रसाद

Tue, 10 Nov 2026 02:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Nov 2026 02:17 PM IST
सार

अन्नकूट पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का 21 क्विंटल मिठाइयों से भव्य श्रृंगार किया गया। शहनाई और डमरू की मंगल ध्वनि के बीच भगवान विश्वनाथ, माता गौरी और गणेश की रजत प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। भोग आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन
Annakut Baba Vishwanath sanctum 21 quintals sweets Chhappan Bhog presented Mahadev Prasad distributed
अनेक भोग से सजा बाबा का मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के उल्लास के बाद अन्नकूट पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला। मंगलवार को बाबा विश्वनाथ का दरबार 21 क्विंटल तरह-तरह की मिठाइयों से सजाया गया। बूंदी के लड्डू, मेवे के लड्डू और पारंपरिक मिष्ठानों से भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया। फूलों, दीपों और सुगंधित धूप से सजे धाम में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की।

विज्ञापन




अन्नकूट पर्व पर महादेव के दर्शन के साथ ही परंपरागत धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी हुआ। भगवान श्री विश्वनाथ, माता गौरी और गणेश जी की पंचबदन रजत चल प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा टेढ़ीनीम स्थित महंत परिवार के आवास से निकाली गई। शहनाई की मधुर धुन, डमरू की थाप और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच शोभायात्रा मंदिर पहुंची। इसके बाद तीनों रजत प्रतिमाओं को विधि-विधान से गर्भगृह में विराजमान कराया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

लगे बाबा के जयकारे

गर्भगृह में भगवान विश्वनाथ की मध्याह्न भोग आरती संपन्न हुई। इस दौरान बाबा को विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों और पकवानों का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालु अन्नकूट महोत्सव में शामिल होकर अभिभूत नजर आए।

भोग आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर इसे बाबा का आशीर्वाद माना। मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाने वाला अन्नकूट पर्व भगवान श्रीकृष्ण की ओर से गोवर्धन पर्वत की पूजा की परंपरा से जुड़ा है। यह पर्व प्रकृति, अन्न और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का संदेश देता है। अन्न की महत्ता, उसकी सुरक्षा और जरूरतमंदों के साथ भोजन साझा करने की भावना भी इस पर्व से जुड़ी है।

काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित महोत्सव ने धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। अन्नकूट के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अन्न के सम्मान, दान और सहयोग की भावना को भी आत्मसात किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed