{"_id":"6a9c5f18d16a1b06ce0c6104","slug":"teachers-are-the-architects-of-the-nations-future-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-152555-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं शिक्षक
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करते मंत्री संजीव गोड, विधायक और डीएम
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शनिवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विभिन्न संगठनों, संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया। राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को अहम बताया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुए शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का सम्मान है। इस दौरान मंत्री समेत सदर विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, संजीव त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, डीआईओएस जयराम सिंह आदि ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के 24 और बेसिक शिक्षा के 44 शिक्षकों को सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में पूनम रानी, प्रदीप पांडेय, शिवकुमार सिंह, लाल मोहम्मद, रविशंकर उपाध्याय, अनिल पासवान, अमर सिंह, उषा सिंह, चंदा यादव, निशा सिंह आदि शामिल रहीं। विधायक भूपेश चौबे ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, संवेदनशीलता, रचनात्मक सोच एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की भी है।
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक अनमोल सोनी, जिला संयोजक राहुल जालान, नगर मंत्री रमेश पांडेय, सक्षम, हर्ष चौबे आदि ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रशिक्षिका कीर्ति वर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. बृजेश महादेव ने ने कहा कि नवाचार से बदलेगा शिक्षण का स्वरूप, बदलते शैक्षिक परिवेश में नवाचार गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षण की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है। अध्यक्षता डॉ. बीना सिंह ने किया। बभनी : स्थानीय बीआरसी पर शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष आरिफ अहमद व शिक्षामित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। शिक्षक ममता देवी, आनंद कुमार सिंह, शिक्षामित्रों में सलमा, शिव प्रसाद, अनुदेशक मीना, रमेश आदि का सम्मान हुआ। इस अवसर कमलेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, विजय उपस्थित रहे।