फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Miscreants barged into jewellery shop shot an employee and fled with jewellery UP and MP police on alert

बदमाशों का दुस्साहस: सराफा दुकान में घुसकर कर्मचारी को मारी गोली, सोने-चांदी के आभूषण लेकर भागे; पुलिस अलर्ट

Fri, 18 Sep 2026 01:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 18 Sep 2026 01:29 PM IST
सार

सीमा से सटे सिंगरौली जिले के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी अंतर्गत बजरंग परिसर स्थित एक सराफा दुकान में घुसकर बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मार दी। बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर लिए। घटना के बाद यूपी-एमपी पुलिस अलर्ट है। 

विज्ञापन
Miscreants barged into jewellery shop shot an employee and fled with jewellery UP and MP police on alert
सीसीटीवी फुटेज में दिखा बदमाशों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली जिले के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी अंतर्गत बजरंग परिसर स्थित कंचन ज्वेलर्स में गुरुवार शाम चार हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में काम कर रहे कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा को गोली मारने के साथ ही उसके सिर पर बंदूक के बट से हमला किया। इसके बाद कर्मचारी के अचेत होने का फायदा उठाकर बदमाश शोकेस में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब 6 बजे चार बदमाश हथियारों के साथ ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को धमकाया और दुकान में काम कर रहे राहुल विश्वकर्मा पर गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी। इसके बाद बदमाशों ने उसके सिर पर बंदूक से वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर अचेत हो गया। घटना से दुकान में मौजूद लोग सहम गए।

विज्ञापन

शोकेस से आभूषण समेटकर भागे बदमाश
राहुल के घायल होने के बाद बदमाशों ने दुकान के शोकेस में रखे सोने-चांदी के आभूषणों को समेटना शुरू कर दिया। लूट के बाद चारों बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल राहुल को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायल कर्मचारी ने इलाज के दौरान पुलिस को बताया कि वारदात में कुल चार लोग शामिल थे। इनमें से एक बदमाश ने नकाब पहन रखा था।

विज्ञापन

बैंक डकैती के बाद दूसरी बड़ी वारदात से पुलिस अलर्ट
बैढ़न में बैंक डकैती की वारदात के बाद जयंत में ज्वेलरी शॉप में हुई इस लूट ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीमें सक्रिय हो गईं। जिले से बाहर जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ाते हुए आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा ज्वेलरी शॉप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही बदमाशों के भागने के संभावित रास्तों की जानकारी जुटाकर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed