{"_id":"6ae7759237eed43f1805345e","slug":"siddharthnagar-news-police-conducted-flag-march-regarding-diwali-and-chhath-puja-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167508-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिवाली और छठ पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिवाली और छठ पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Sun, 01 Nov 2026 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
जिले के सभी सर्किल और थाना क्षेत्रों में चलाया गया पैदल गश्त और चेकिंग अभियान
संवेदनशील इलाकों और चिह्नित हॉट स्पॉट पर बढ़ाई गई सतर्कता, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
सिद्धार्थनगर। दिवाली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रविवार देर शाम जिले के सभी सर्किल और थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान संवेदनशील इलाकों और चिह्नित हॉट स्पॉट पर विशेष सतर्कता बरती गई।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ चेकिंग अभियान भी चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से दिवाली और छठ पूजा का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त और निगरानी लगातार जारी रहेगी।