{"_id":"6ae77534fb70808a690fc90a","slug":"siddharthnagar-news-228-kg-of-banned-firecrackers-being-taken-to-nepal-recovered-one-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167509-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल ले जाए जा रहे 22.8 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, एक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल ले जाए जा रहे 22.8 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, एक पकड़ा
Sun, 01 Nov 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
भारम नेपाल सीमा कोठिया में पुलिस और एसएसबी की गिरफ्त में पटाखे के साक आरोपी। स्रोत विज्ञप्ति
- एसएसबी 43वीं वाहिनी और पुलिस की संयुक्त टीम ने कोटिया बॉर्डर पर की कार्रवाई
- बाइक पर रखी बोरी से मिले पटाखों के 12 बंडल, आरोपी को कस्टम कार्यालय बढ़नी को सौंपा
सिद्धार्थनगर। दिवाली के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को टीम ने कोटिया बॉर्डर के पास नेपाल ले जाए जा रहे 22.8 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। मौके से एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया।
एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी कोटिया और पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर सीमा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या 561 से करीब 400 मीटर और नो मेंस लैंड से 10 मीटर की दूरी पर भारत से नेपाल की ओर जा रहे बाइक सवार को संदेह होने पर रोक लिया गया।
तलाशी लेने पर बाइक पर रखी सफेद बोरी से प्रतिबंधित पटाखों के 12 बंडल बरामद हुए। इनका कुल वजन 22.8 किलोग्राम था। टीम ने पटाखों को जब्त कर आवश्यक दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद पकड़े गए व्यक्ति और बरामद पटाखों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय बढ़नी को सौंप दिया गया।