फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Lekhpals stage protest against Tehsildar

Siddharthnagar News: तहसीलदार के खिलाफ लेखपालों ने दिया धरना

Wed, 07 Oct 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Lekhpals stage protest against Tehsildar
इटवा तहसील परिसर में धरना देते लेखपाल। संवाद
संघ का आरोप- पूर्व में दिए ज्ञापनों के बाद भी नहीं हुई वार्ता, समाधान की पहल भी नहीं
विज्ञापन

इटवा। तहसीलदार इटवा के रवैये के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना दिया। लेखपालों ने एसडीएम इटवा को ज्ञापन सौंपकर पूर्व में उठाई गई समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
लेखपाल संघ इटवा के अध्यक्ष अमरदीप चौधरी और मंत्री नवीन कुमार चौधरी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 17 जुलाई और पांच सितंबर को भी ज्ञापन देकर अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया था। संघ का आरोप है कि इसके बाद समस्याओं के निस्तारण की दिशा में कोई पहल नहीं हुई। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों अथवा सदस्यों से समस्याओं को लेकर वार्ता भी नहीं की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि समस्याओं के संबंध में तहसीलदार से वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने बातचीत से इन्कार कर दिया। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि तहसीलदार ने कहा कि वार्ता और समस्या का समाधान उनके विशेषाधिकार में है तथा जब उनकी इच्छा होगी, तभी वार्ता या समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार के कथित रवैये से आहत लेखपालों ने धरना देने का निर्णय लिया। संघ ने कहा कि यदि धरने के दौरान किसी तरह की घटना या दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। लेखपालों ने एसडीएम से मामले में हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। एसडीएम इटवा ने कहा कि लेखपालों की ओर से बताई गई समस्याएं तहसीलदार से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed