{"_id":"6ac5396b91a9b3efa30c7261","slug":"siddharthnagar-news-four-day-tlm-and-prashast-app-training-for-special-educators-begins-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165926-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विशेष शिक्षकों का चार दिवसीय टीएलएम और प्रशस्त एप प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विशेष शिक्षकों का चार दिवसीय टीएलएम और प्रशस्त एप प्रशिक्षण शुरू
Tue, 06 Oct 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
समावेशी शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर, 37 विशेष शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण
सिद्धार्थनगर। समग्र शिक्षा की समेकित शिक्षा योजना के तहत विशेष शिक्षकों का चार दिवसीय टीएलएम एवं प्रशस्त ऐप प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी ने किया। पहले दिन शिक्षकों का पंजीकरण, परिचय और ऑनलाइन प्री-टेस्ट कराया गया। इसके बाद प्रशिक्षण के उद्देश्य और रूपरेखा पर चर्चा हुई।
प्रशिक्षण में समावेशी शिक्षा में टीएलएम की उपयोगिता और इसके प्रभावी प्रयोग की जानकारी दी गई। श्रवण दिव्यांग बच्चों के लिए उपयोगी शिक्षण सामग्री तैयार करने और उसके प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। समूह कार्य के माध्यम से शिक्षकों को सहायक टीएलएम तैयार करने का अभ्यास कराया गया।
मास्टर ट्रेनर सुषमा पांडेय और सतीश चंद ने शिक्षकों को व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में जिले के 37 विशेष शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण से विशेष शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।