{"_id":"6ae2387231896803c900634a","slug":"22-seed-shops-inspected-notices-issued-to-three-shravasti-news-c-104-1-slko1011-124125-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 22 बीज दुकानों की जांच, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 22 बीज दुकानों की जांच, तीन को नोटिस
Wed, 28 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
इकौना में बीज की दुकान में स्टॉक व बिक्री रजिस्टर की जांच करते कृषि अधिकारी।
श्रावस्ती। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए मंगलवार को कृषि विभाग की टीमों ने जिले की 22 बीज दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, संदेह के आधार पर बीज के 24 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर तीनों तहसीलों में जांच अभियान चलाया गया। इकौना में पांच दुकानों की जांच कर 11 नमूने लिए गए। कटरा बाईपास स्थित पांडेय किसान सेवा केंद्र पर कैश मेमो और स्टॉक रजिस्टर समेत जरूरी अभिलेख नहीं मिले।
भिनगा में नौ दुकानों की जांच कर पांच और जमुनहा में आठ दुकानों की जांच कर आठ नमूने लिए गए। सभी विक्रेताओं को स्टॉक, रेट बोर्ड, वितरण रजिस्टर और कैश मेमो अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।