{"_id":"6ad3ce7abf13658ce20c4e36","slug":"two-shooters-from-the-lawrence-and-goggi-gangs-produced-in-court-from-tihar-jail-shamli-news-c-26-1-smrt1048-176304-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लॉरेंस व गोगी गैंग के दो शूटरों की तिहाड़ जेल से कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लॉरेंस व गोगी गैंग के दो शूटरों की तिहाड़ जेल से कोर्ट में पेशी
Sun, 18 Oct 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
कैराना समाचार-अंकित बालियान हत्याकांड में तिहाड़ जेल में बंद योगेश टूंडा और दीपक (दोनों बीच मे
कैराना। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के दो शूटर योगेश टुंडा और दीपक दबास की शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की न्यायालय में पेशी कराई गई। दोनों शूटरों पर अंकित हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
शामली पुलिस ने न्यायालय में बी वारंट पर तलब कराया और रिमांड के लिए आवेदन किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों का रिमांड मंजूर कर लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस दोनों को वापस तिहाड़ जेल ले गई।
बाबरी के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की हत्या की साजिश रचने में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के शूटर योगेश टुंडा और दीपक दबास को भी आरोपी बनाया है। शामली पुलिस ने आवेदन कर न्यायालय से बी वारंट जारी कराए थे। दोनों शूटर तिहाड़ जेल में बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को दिल्ली पुलिस के बंदी रक्षक कड़ी सुरक्षा में योगेश टुंडा और दीपक दबास को लेकर कैराना न्यायालय पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से छावनी बनाया गया था। दोनों शूटरों की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेशी कराई गई। दोनों शूटरों के साथ दिल्ली के आठ अधिवक्ता भी आए थे।
न्यायालय में शामली पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाते हुए रिमांड के लिए आवेदन किया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि योगेश टुंडा व दीपक दबास को बी वारंट के आधार पर न्यायालय में पेशी हुई। रिमांड मंजूर होने के बाद दिल्ली पुलिस दोनों को तिहाड़ जेल में वापस ले गई।
n तिहाड़ जेल में हुई टिल्लू ताजपुरिया की हत्या में दोनों के नाम थे शामिल : दो मई 2023 की सुबह करीब 6:15 बजे तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी।
टिल्लू की हत्या में योगेश टुंडा और दीपक दबास आरोपी हैं। इसी हत्या में दोनों तिहाड़ जेल में बंद चल रहे हैं।