फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   They work during the day and perform Ramlila roles at night.

Shamli News: दिन में करते हैं काम, रात में निभाते हैं रामलीला के किरदार

Wed, 14 Oct 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 14 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
They work during the day and perform Ramlila roles at night.
चोसाना की रामलीला में किरदार निभाने वाले कलाकार संजीव, बृजमोहन, सतवीर और अन्य । आयोजक
चौसाना। चौसाना में श्री शिव रामलीला ड्रामेटिक क्लब की रामलीला 68 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही है। यहां मंचन के लिए बाहर से कलाकार बुलाने के बजाए गांव के लोग ही अलग-अलग पात्रों का अभिनय करते हैं। कोई दिन में दुकान संभालता है तो दिनभर कामकाज करने के बाद रात को ये कलाकार मंच पर पहुंचकर रामायण के पात्रों को जीवंत करते हैं।
विज्ञापन

रामलीला के डायरेक्टर जियालाल ने बताया कि भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले संजीव शर्मा पिछले 11 वर्षों से अभिनय कर रहे हैं। दिन में वह जनरल स्टोर चलाते हैं। दशरथ की भूमिका निभाने वाले ब्रजमोहन शर्मा करीब 35 वर्षों से रामलीला से जुड़े हैं। लक्ष्मण का अभिनय करने वाले सतवीर कश्यप खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि सीता का किरदार निभाने वाले दुष्यंत कश्यप दिन में बाइक रिपेयरिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन

राजा जनक, विश्वामित्र, रावण, हनुमान और मेघनाद सहित अन्य पात्रों की भूमिका भी गांव के कलाकार निभाते हैं। दिनभर की जिम्मेदारियों के बाद मंचन के लिए समय निकालना इन कलाकारों के समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिर्फ किरदार नहीं निभाते, राम के आदर्शों को जीवन में उतारने का भी करते हैं प्रयास
कलाकार सतबीर, संजीव शर्मा, ब्रजमोहन का कहना है कि रामलीला में अभिनय करना केवल एक किरदार निभाना नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास भी है। मंच पर निभाए जाने वाले पात्रों से उन्हें मर्यादा, त्याग, समर्पण और भाईचारे की सीख मिलती है। उनका प्रयास है कि आने वाली पीढ़ी भी भगवान श्रीराम के आदर्शों और गांव की इस पुरानी परंपरा से जुड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed