फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The road from Kandhla to the Krishna River will be 10 meters wide.

Shamli News: कांधला से कृष्णा नदी तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क

Wed, 14 Oct 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 14 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The road from Kandhla to the Krishna River will be 10 meters wide.
शामली। कांधला में बुढ़ाना बस अड्डे से कृष्णा नदी तक करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए 44 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सड़क चौड़ी होने से वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। दरअसल, बुढ़ाना बस अड्डे से कृष्णा नदी तक सड़क की चौड़ाई फिलहाल करीब सात मीटर है। सड़क संकरी होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed