{"_id":"6aaf852a0e473269570edd59","slug":"youth-commits-suicide-by-consuming-poison-due-to-love-affair-in-shahjahanpur-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: प्रेम-प्रसंग के चलते जहर खाकर युवक ने दी जान, पांच लोगों पर परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: प्रेम-प्रसंग के चलते जहर खाकर युवक ने दी जान, पांच लोगों पर परेशान करने का आरोप
Sun, 20 Sep 2026 12:33 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:33 PM IST
सार
शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के सिमरा डभौरा गांव निवासी युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसका एक महिला रिश्तेदार से प्रेम-प्रसंग था। परिजनों ने पांच लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विवेक कुशवाहा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के सिमरा डभौरा गांव निवासी 20 वर्षीय विवेक कुशवाहा की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका एक महिला रिश्तेदार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने पांच लोगों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, विवेक ने 14 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहां उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बरेली में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई नरसिंह ने गढ़िया रंगीन थाने में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि विवेक को पांच लोग लगातार परेशान कर रहे थे और उसकी मौत के लिए वही जिम्मेदार हैं। पुलिस के अनुसार, विवेक का महिला रिश्तेदार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
महिला मित्र से विवाद के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।