{"_id":"6a9dc60fbb7feca953001c5c","slug":"woman-found-hanging-had-argued-with-husband-over-cooking-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-183849-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फंदे से लटकी मिली महिला, खाना बनाने को लेकर पति से हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फंदे से लटकी मिली महिला, खाना बनाने को लेकर पति से हुई थी कहासुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव कुम्हरुआ निवासी धर्मवीर की पत्नी छाया 22 की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पति के अनुसार, पत्नी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। खाना बनाने को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी।
धर्मवीर गांव के पास ही सड़क किनारे चाट का ठेला लगाता है। करीब डेढ़ साल पहले जनपद हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव अल्लापुर निवासी रामप्रताप की बेटी छाया से उसकी शादी हुई थी। धर्मवीर अपने माता-पिता पत्नी व चार भाइयों के साथ एक ही घर में रहता है। धर्मवीर ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे खाना बनाने को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई।
कुछ देर बाद मां गुड्डी बाहर दुकान पर चली गईं और पिता खेत पर चले गए। करीब 11 वापस आया तो देखा कमरा बंद था। जब अंदर झांका तो पत्नी कुंडे से लटकी हुई थी। उसके गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर पत्नी छाया को नीचे उतारकर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
सीओ दीपक सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला पति से कहासुनी के बाद महिला फंदे से लटक गई। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से सही कारण स्पष्ट होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
युवती की मौत, मामा ने जताई अनहोनी की आशंका
खुदागंज। क्षेत्र के हत्सा गांव निवासी नैना देवी (19) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पहुंचे मामा ने भांजी के गले में निशान देखकर अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है।
क्षेत्र के ही गांव पहाड़ीपुर बिबिया निवासी रामकिशोर पांडे ने बताया कि शनिवार सुबह भांजी की मौत की सूचना मिली। पुलिस को सूचना देते हुए परिवार संग मौके पर गए। वहां भांजी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पूछताछ में भांजी के ताऊ ने बताया कि नैना देवी ने कमरे में रस्सी से फंदे से लटककर जान दे दी। लेकिन वहां रस्सी नहीं मिली।
मामा ने बताया कि भांजी के बालिग होने पर साढे़ तीन एकड़ जमीन उसके नाम आने वाली थी, इसलिए ताऊ झगड़ा करते थे। इसलिए अनहोनी की आशंका है। ताऊ आए दिन शराब पीकर गालियां देते हुए भांजी से मारपीट करता था। शनिवार शाम और रविवार सुबह भी मारपीट की गई।
रामकिशोर ने बताया कि भांजी बीए में पढ़ती थी। बहनोई की कोरोना काल में मौत हो गई थी। भांजी अपनी मां विमलेश देवी के साथ गांव में ही रह रही थी। उनके और कोई संतान नहीं है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद