Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur illuminated with lights on Diwali

शाहजहांपुर: दीपावली पर रोशनी से जगमगाया शहर, आतिशबाजी से गूंजा आसमान, लोगों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

Sun, 08 Nov 2026 11:30 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 08 Nov 2026 11:30 PM IST
सार

रविवार शाम को लोगों ने घरों के आंगन और दरवाजों पर आकर्षक रंगोली सजाई। पूजन के बाद दीपक जलाकर घरों को रोशन किया। सदर बाजार, चौक, सिटी पार्क, साउथ सिटी समेत शहर के अधिकांश मोहल्लों में रोशनी की छटा बिखरी रही।

विज्ञापन
Shahjahanpur illuminated with lights on Diwali
रोशनी से जगमगाया शहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली का त्योहार रविवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही पूरा शहर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। घरों में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद लोगों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


रविवार शाम को लोगों ने घरों के आंगन और दरवाजों पर आकर्षक रंगोली सजाई। पूजन के बाद दीपक जलाकर घरों को रोशन किया। सदर बाजार, चौक, सिटी पार्क, साउथ सिटी समेत शहर के अधिकांश मोहल्लों में रोशनी की छटा बिखरी रही। बच्चों और युवाओं ने पटाखे, अनार, फुलझड़ी और फिरकी जलाकर त्योहार का आनंद लिया। आतिशबाजी से देर रात तक आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से चमकता रहा।
विज्ञापन


वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजभवन स्थित आवास पर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद दीपक जलाकर आवास को रोशन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटने की खुशी में दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में 30 लाख से अधिक दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed