फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the orders of the court, an FIR was lodged against 14 accused, including three women.

Shahjahanpur News: न्यायालय के आदेश पर तीन महिलाओं समेत 14 आरोपियों पर प्राथमिकी

Sat, 19 Sep 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, an FIR was lodged against 14 accused, including three women.
शाहजहांपुर। न्यायालय के आदेश पर कांट थाने में एक गांव के ग्रामीण की ओर से 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रामचंद्र, रविंद्र, अंकेश, कमल बाबू, कुलदीप, राजकिशोर, जितेंद्र, सुरेंद्र, ओमप्रकाश, सुधाकर, प्रभाकर, रामकांती, किरना व चंद्रवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 12 अगस्त की शाम छह बजे वह जानवर घर में बांध रहा था। इस बीच भैंस पड़ोस में चली गई। आरोप है कि रामचंद्र ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर उसके साथ अन्य लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई नाबालिग पुत्री, पत्नी, पुत्र और भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। नाबालिग पुत्री के बाल पकड़ कर जमीन पर घसीटा। बेटी और पत्नी से भी अभद्रता की। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed