फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riteish Deshmukh to Vicky Kaushal and Genelia Dsouza Bollywood Celebs Buys iPhone 18 Pro

iphone: आईफोन 18 प्रो पर फिदा हुए बॉलीवुड सेलेब्स, रितेश देशमुख से लेकर विक्की कौशल तक ने खरीदे नए मॉडल

Fri, 18 Sep 2026 11:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Sep 2026 11:51 AM IST
सार

Celebs Buys iPhone: भारत में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की सेल शुरू हो चुकी है। इस मौके पर कई सेलेब्स ने फोन खरीदा है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए एक नजर डालते हैं।
 

विज्ञापन
Riteish Deshmukh to Vicky Kaushal and Genelia Dsouza Bollywood Celebs Buys iPhone 18 Pro
सेलेब्स पर चढ़ा आईफोन का खुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड सितारे अक्सर नए ट्रेंड सेट करते हैं। फैंस उनके कपड़े और उनकी तरफ से बनाए गए ट्रेंड्ज को फॉलो करते हैं। इन सेलेब्स के पास फोन से लेकर कार तक लग्जरी होते हैं। इस बीच आज भारत में एप्पल के नए आईफोन की सेल शुरू हुई। कई सेलेब्स ने नए फोन खरीदे हैं और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड पर छाया आईफोन का खुमार
  • एप्पल ने हाल ही में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स लॉन्च किया है।
  • भारत में 18 सितंबर को एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू हो चुकी है।
  • इन फोन की बिक्री शुरू होने पर सेलेब्स के पास ये फोन नजर आए हैं।
  • आज इसे कई सेलेब्स ने खरीदा है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उनके हाथ में एक लेटेस्ट आईफोन नजर आ रहा है। उन्होंने ग्लेशियर ब्लू कलर वाले आईफोन 18 प्रो मैक्स के साथ इमेज पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'मेरा वाला ब्लू'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)


जेनेलिया देशमुख
रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया देशमुख ने आईफोन 18 प्रो सीरीज का बरगंडी रंग का फोन पसंद किया है। उनके हाथ में लेटेस्ट फोन है। वह काफी खुश लग रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)


विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल शुक्रवार को मुंबई के एक एप्पल स्टोर पर नजर आए। यहां उन्होंने आधिकारिक तौर पर बिक्री शुरू होने पर नया लॉन्च हुआ आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदा। विक्की कौशल ने नए फोन से सेल्फी ली। 



नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने आईफोन 18 प्रो सीरीज का बरगंडी रंग का फोन लिया है। लेटेस्ट फोन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा 'हाथ में और साथ में।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)


यश राज मुखाते
संगीतकार और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी यश राज मुखाते ने लेटेस्ट आईफोन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उनके साथ रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख भी नजर आ रहे हैं। 



सोनू सूद
शुक्रवार को सोनू सूद ने आईफोन 18 के क्रेज पर मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने एप्पल स्टोर के बाहर लाइन में खड़े ग्राहकों की एक तस्वीर शेयर की और एक मजेदार मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा, 'नया फोन, नई ईएमआई… वही पुराने बिल! शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ फोन अपग्रेड करने के बजाय समाज में बदलाव लाने के लिए लाइन में लगें। असली अपग्रेड एक बेहतर समाज है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed