फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Herds of stray animals on the roads have become deadly.

Shahjahanpur News: सड़कों पर छुट्टा पशुओं के झुंड हुए जानलेवा

Mon, 14 Sep 2026 07:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Herds of stray animals on the roads have become deadly.
कांट में सड़क पर घूमते छुट्टा पशु। संवाद
वाहनों के सामने अचानक आ जाते हैं गोवंश, हादसे का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांट। सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं के झुंड राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। कांट-मदनापुर मार्ग पर मोहनपुर, डीगुरपुर समेत कई स्थानों पर गोवंश सड़क के बीचों-बीच खड़े नजर आते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक पशु आने से हादसे का खतरा बना रहता है।
कांट से मदनापुर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह छुट्टा पशुओं के झुंड देखे जा सकते हैं। कई बार पशु सड़क के बीच में ही बैठ जाते हैं। रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है। अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होने से हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्र में नगर और ग्रामीण इलाकों में गोशालाएं होने के बावजूद सड़कों पर छुट्टा गोवंश की समस्या बनी हुई है। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़वाकर गोशालाओं में जल्द ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed