{"_id":"6aa90ad5d50d98078b083c3a","slug":"india-auto-industry-sets-august-record-pv-two-wheelers-and-three-wheelers-post-double-digit-growth-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से स्कूटर तक सबकी बढ़ी मांग: अगस्त में ऑटो बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, क्या फेस्टिव सीजन में बढ़ेगी और रफ्तार?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
कार से स्कूटर तक सबकी बढ़ी मांग: अगस्त में ऑटो बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, क्या फेस्टिव सीजन में बढ़ेगी और रफ्तार?
Tue, 15 Sep 2026 02:37 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:37 PM IST
सार
अगस्त में देश के ऑटो सेक्टर ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर तीनों सेगमेंट में डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज हुई। तो क्या त्योहारी सीजन से ऑटो बाजार को और रफ्तार मिलेगी? जानिए इस बारे में क्या कहती है SIAM की रिपोर्ट...
विज्ञापन
गाड़ियों की बिक्री में आया बड़ा उछाल
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के अनुसार भारतीय ऑटोबाजार ने अगस्त 2026 में कई प्रमुख वाहन श्रेणियों में अब तक का सबसे अधिक अगस्त डिस्पैच दर्ज किया। पैसेंजर व्हीकल (PV), थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर, तीनों सेगमेंट में डबल-डिजिट ग्रोथ रही। अगस्त में पैसेंजर व्हीकल डिस्पैच सालाना आधार पर 36.5 फीसदी बढ़कर 4,39,309 यूनिट हो गए। पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 3,21,901 यूनिट था। वहीं थ्री-व्हीलर डिस्पैच 22.8 फीसदी बढ़कर 93,764 यूनिट और टू-व्हीलर डिस्पैच 10.5 फीसदी बढ़कर 20,34,698 यूनिट हो गए।
विज्ञापन
एक नजर में देखें कैसा रहा तीनों सेगमेंट में प्रदर्शन...
अगस्त 2026 में प्रमुख वाहन श्रेणियों का प्रदर्शन इस तरह रहा। इन आंकड़ों में सबसे तेज वृद्धि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में रही। कुल पीवी डिस्पैच 4.39 लाख यूनिट के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
| श्रेणी | अगस्त 2025 | अगस्त 2026 | ग्रोथ |
|---|---|---|---|
| पैसेंजर व्हीकल | 3,21,901 | 4,39,309 | 36.5% |
| थ्री-व्हीलर | 76,324 | 93,764 | 22.8% |
| टू-व्हीलर | 18,41,954 | 20,34,698 | 10.5% |
कौन-सा सेगमेंट रहा सबसे आगे?
- सियाम के रिपोर्ट्स की बात करें तो अगस्त में दो-पहिया सेगमेंट सबसे मजबूत रहा। इसके कुल डिस्पैच 10.5 फीसदी बढ़कर 20,34,698 यूनिट रहे। पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 18,41,954 यूनिट था।
- टू-व्हीलर सेगमेंट में स्कूटर सबसे बड़े ग्रोथ ड्राइवर रहे। अगस्त में स्कूटर डिस्पैच 23.8 फीसदी बढ़कर 8,55,715 यूनिट हो गए। वहीं मोटरसाइकिल डिस्पैच 2.4 फीसदी बढ़कर 11,33,047 यूनिट रहे। मोपेड की बिक्री भी 4.7 फीसदी बढ़कर 45,936 यूनिट हो गई।
विज्ञापन
- अगस्त में थ्री-व्हीलर डिस्पैच 22.8 फीसदी बढ़कर 93,764 यूनिट रहे। इसमें पैसेंजर कैरियर की बिक्री 22.4 फीसदी बढ़कर 78,680 यूनिट हो गई। वहीं, गुड्स कैरियर डिस्पैच में 34.9 फीसदी की मजबूत वृद्धि हुई और यह 13,320 यूनिट पर पहुंच गए।
- हालांकि, सभी थ्री-व्हीलर कैटेगरी में तेजी नहीं रही। ई-रिक्शा की बिक्री 6 फीसदी और ई-कार्ट की बिक्री 38.3 फीसदी घट गई।
अगस्त में कितने वाहनों का हुआ उत्पादन?
- सियाम के मुताबिक, अगस्त के दौरान पैसेंजर व्हीकल, थ्री-व्हीलर, टू-व्हीलर और क्वाड्रिसाइकिल को मिलाकर कुल 31,57,822 यूनिट वाहनों का उत्पादन हुआ।
- सियाम ने बताया कि इसमें बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, जगुआर लैंड रोवर, टाटा मोटर्स और वोल्वो ऑटो उत्पादन डेटा उपलब्ध नहीं था। हालांकि, टाटा मोटर्स केके घरेलू डिस्पैच को कुल पैसेंजर व्हीकल आंकड़े में शामिल किया गया है।
पिछले साल के कम बेस का भी मिला फायदा
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री मजबूत ग्रोथ फेज में प्रवेश कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगस्त की वृद्धि को पिछले साल के निचले बेस से कुछ मदद मिली है। मेनन के अनुसार, पैसेंजर व्हीकल, थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर ने 2026 में अगस्त का अब तक का सबसे अधिक डिस्पैच दर्ज किया है। पैसेंजर वाहनों ने 4.39 लाख यूनिट के साथ 36.5 फीसदी, थ्री-व्हीलर ने 0.94 लाख यूनिट के साथ 22.8 फीसदी और टू-व्हीलर ने 20.35 लाख यूनिट के साथ 10.5 फीसदी ग्रोथ दर्ज की।
त्योहारी सीजन से Q2 को मिल सकता है सपोर्ट
- सियाम के अनुसार, बाजार में मांग का माहौल अभी भी मजबूत बना हुआ है। उपभोक्ता विश्वास, ग्रामीण बाजार की मजबूती, बेहतर फाइनेंसिंग स्थितियां और वैकल्पिक ड्राइवट्रेन को तेजी से अपनाना ऑटो इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक माहौल तैयार कर रहे हैं।
- अगस्त के मजबूत डिस्पैच के बाद अब कंपनियों की नजर त्योहारी सीजन पर है। जुलाई में भी पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था, जिससे ऑटो सेक्टर में फेस्टिव डिमांड को लेकर उम्मीदें मजबूत हुई थीं।