{"_id":"6ad50386e6c1386ccb08f498","slug":"he-divorced-his-wife-via-triple-talaq-threw-her-out-of-the-house-and-threatened-to-marry-someone-else-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-187793-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला, दूसरी शादी की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला, दूसरी शादी की दी धमकी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने तलाक देने के बाद घर से निकाल दिया। आरोपी अब दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जिला गाजियाबाद के लोनी देहात क्षेत्र निवासी पति समेत पांच लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि उनकी शादी 15 नवंबर 2023 को युवक के साथ हुई थी। माता-पिता ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के कुछ समय तक सब ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद ससुराल वाले दहेज में कार और 10 लाख की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। आठ मार्च 2024 को गर्भवती होने के बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार कराया।
जान बचाने के लिए गर्भपात कराना पड़ा। इसके बाद ससुराल वाले पंचायत व पुलिस के दबाव में आकर विदा करा लाए। फिर भी उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया और पहले से ज्यादा परेशान करने लगे। इस बीच उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। अब आरोपी दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।