फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Road shoulders along a 12-km stretch are damaged.

Sant Kabir Nagar News: 12 किमी सड़क की पटरियां क्षतिग्रस्त

Tue, 22 Sep 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Road shoulders along a 12-km stretch are damaged.
धनघटा। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली खलीलाबाद-धनघटा मार्ग की पटरियां जानलेवा बनी हुई हैं। सबसे अधिक विकट स्थित प्रजापतिपुर से उमरिया बाजार मार्ग तक देखी जा रही है। लगभग 12 किलोमीटर मार्ग की पटरियां गायब हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कई जगहों पर सड़क भी टूट रही है। हालत यह कि वाहनों का पहिया यदि सड़क से थोड़ा भी किनारे पहुंचा तो बड़ा हादसा होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। क्षेत्र के बंडा बाजार निवासी रामनिवास अग्रहरी, राम चरन विश्वकर्मा, अनिरुद्ध यादव, राम गोपाल चौधरी, राम अशीष आदि ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर स्थित पटरी पर मिट्टी नहीं रह गई है। सड़क के किनारे होल बन चुका है। आए दिन क्षतिग्रस्त पटरियों के चलते दुर्घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर यात्रा करना अब सुरक्षित नहीं रह गया है। प्रतिदिन इसी मार्ग से जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि गुजरते हैं लेकिन सड़क की दुर्दशा पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सड़क की पटरियां क्षतिग्रस्त है इसकी जांच कर संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed