फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Increase in skin patients during the changing season

Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में त्वचा रोगी बढ़े

Tue, 27 Oct 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Increase in skin patients during the changing season
जिला अस्पताल के चर्म रोग कक्ष में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सुबह शाम नमी और दिन में तेज धूप का असर लोगों की त्वचा पर दिखने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में फंगल संक्रमण, खुजली, जलन और लाल चकत्तों की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को वैसे तो 1600 मरीज पहुंचे। इनमें से 300 के करीब मरीज त्वचा संबंधी समस्या से पीड़ित रहे। सामान्य दिनों में यह संख्या 50 से 60 के आसपास रहती है। ओपीडी में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों की लंबी कतार लग रही है।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि शरीर पर लगातार नमी रहने और साफ-सफाई में लापरवाही से फंगल संक्रमण तेजी से फैल सकता है। नाखून लंबे रखने से भी संक्रमण का खतरा बढ़ता है। लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श और दवा लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्वचा रोगियों में खुजली के साथ पूरे शरीर पर लाल चकत्ते और छोटे-छोटे दाने की शिकायत मिल रही है। पुराने एग्जिमा से पीड़ित मरीज भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed