फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Attempt to attack Block President; ten people gave chase.

Sant Kabir Nagar News: ब्लॉक अध्यक्ष पर हमला करने की कोशिश, दस लोगों ने किया पीछा

Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to attack Block President; ten people gave chase.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पर रास्ते में हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि बनकटिया-पचपोखरी मोड़ के पास घात लगाए आठ-दस लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हेलमेट पहने होने के कारण लाठी सिर पर लगने से वह बच गए। पीड़ित ने आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। गंगौली गांव निवासी विनोद कुमार पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बघौली ब्लॉक अध्यक्ष हैं। तहरीर के मुताबिक, तीन सितंबर की शाम करीब 8:15 बजे वह जिला कोषाध्यक्ष रमेशचंद के साथ मेंहदावल बाईपास खलीलाबाद से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

बनकटिया-पचपोखरी मोड़ के पास पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने अचानक पीछे से लाठी से हमला कर दिया। लाठी हेलमेट पर लगी। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों से बचने के लिए वह बाइक लेकर भागे लेकिन आरोपियों ने करीब दो किलोमीटर तक उनका पीछा किया। किसी तरह वह घर पहुंचे और डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद होने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में अपने जानमाल का खतरा बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed