फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The District Magistrate took stock of the flood-affected villages.

Sambhal News: डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate took stock of the flood-affected villages.
जुनावई। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बुधवार शाम तहसील गुन्नौर के ब्लॉक जुनावई के बाढ़ प्रभावित गांवों बझांगी, उदिया नगला और तोतापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और स्वास्थ्य, पेयजल, पशु चारा, फसल क्षति तथा विद्युत व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार से जलस्तर की जानकारी ली और रिंग बांध को लेकर दिशा-निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बझांगी और उसके मजरों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। संबंधित एमओआईसी को शिविरों में दवाएं और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया। फसल नुकसान के लिए आगामी दिनों में बीमा शिविर लगाकर किसानों को जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम सचिव और पंचायत सहायक को बीमा शिविरों में सहयोग करने को कहा गया।
विज्ञापन

राहत उपाय अपनाने के निर्देश
प्रभावित गांवों में नियमित फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश दिए गए। पेयजल के लिए पानी के टैंकर, टंकियों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। हैंडपंपों के रिबोर के निर्देश भी दिए गए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के लिए चारा और टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई। सौर ऊर्जा से संबंधित कार्ययोजना पर भी दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एडीएम सत्यप्रिय सिंह, सीएमओ तरुण पाठक और एसडीएम अवधेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed