फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six people injured in separate road accidents; all referred [to other facilities]

Sambhal News: अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल, सभी रेफर

Sat, 31 Oct 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 31 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in separate road accidents; all referred [to other facilities]
बहजोई। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पहला हादसा शाम करीब सात बजे बबराला रोड निजी बस और ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा सवार रिजवान निवासी अकबरपुर, कोतवाली बहजोई घायल हो गया। दूसरा हादसे में बबराला रोड पर बाइक फिसलने से आस मोहम्मद निवासी गांव कैल थाना बबराला घायल हो गए।
विज्ञापन

तीसरा हादसा इस्लामनगर रोड पर हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में अमरपाल निवासी भगतपुर, थाना इस्लामनगर जिला बदायूं और विकास निवासी गांव आटा थाना बनियाठेर घायल हो गए। वहीं, चौथा हादसा बहजोई-सादातबाड़ी मार्ग पर हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सत्यपाल और अल्तमश निवासी सादातबाड़ी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed