फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lineman dies from electric shock following a shutdown; uproar at the power station

Sambhal News: शटडाउन के बाद लाइनमैन की करंट से मौत, बिजली घर पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Lineman dies from electric shock following a shutdown; uproar at the power station
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के चाचू नागल गांव में शनिवार को सरकारी नलकूप की लाइन ठीक करते समय लाइनमैन रामपाल (30) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिजलीघर पर तैनात एसएसओ और जेई पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों और ग्रामीणों ने चार घंटे तक कैलादेवी बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रामपाल अपने साथी संतोष के साथ सुबह करीब 11:30 बजे हप्पू के खेत में फॉल्ट सही करने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा था। उसने शटडाउन के लिए कैला देवी बिजली घर पर एसएसओ से बात की थी। आरोप है कि शटडाउन के बावजूद चाचू नागल की लाइन पर करंट छोड़ दिया गया। करंट लगने से रामपाल झुलसकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। असमोली विधानसभा क्षेत्र की विधायक पिंकी यादव भी घटनास्थल पर पहुंचीं। संभल सीओ कुलदीप सिंह ने परिजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजन शव को लेकर बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने करीब चार घंटे तक हंगामा किया। भीड़ को देख आरोपी जेई मौके से फरार हो गया, जबकि एसएसओ बिजलीघर में अंदर बंद हो गए।
परिजनों को भरोसा दिया गया है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद हंगामा कर रहे ग्रामीण शांत हो गए। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कुलदीप सिंह, सीओ
बिजली निगम की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। पीड़ित परिवार को हमने पूरा भरोसा दिया है और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
पिंकी यादव, विधायक, असमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed