{"_id":"6ae8fa9ab12fabb77d07cb67","slug":"cm-mass-wedding-ceremonies-will-be-held-on-a-tehsil-wise-basis-in-the-district-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-142692-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिले में तहसीलवार होंगे सीएम सामूहिक विवाह समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिले में तहसीलवार होंगे सीएम सामूहिक विवाह समारोह
विज्ञापन
बहजोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में होने वाले सामूहिक विवाह समारोहों की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने सोमवार को अधिकारियों के साथ यह बैठक की। उन्होंने आयोजनों में गुणवत्ता और तय मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने 4, 6 और 16 नवंबर को आयोजित होने वाले समारोहों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थलों पर व्यवस्थाओं, खानपान और विवाह सामग्री की जानकारी ली। सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी सामग्री ब्रांडेड और शासन के मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विवाह सामग्री के सत्यापन की जिम्मेदारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को दी गई है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने ब्लॉक, नगर पालिका और नगर पंचायतवार मिले आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की। सभी आवेदनों की पात्रता का गहनता से सत्यापन करने को कहा गया।
विज्ञापन
व्यपाक प्रचार-प्रसार के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी ने 3 नवंबर तक अधिकतम पात्र आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को वार्डवार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। आयोजन स्थलों पर सुरक्षा और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। विवाह मंडपों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था की जांच कर समय से प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए गए।
बबराला में कल, छह को बहजोई में होगा कार्यक्रम
सामूहिक विवाह समारोह तहसीलवार आयोजित किए जाएंगे। 4 नवंबर को तहसील गुन्नौर के लाभार्थियों का विवाह समारोह बगीचा गार्डन, बबराला में होगा। 6 नवंबर को तहसील चंदौसी के लाभार्थियों का समारोह बड़ा मैदान, बहजोई में आयोजित होगा। इसके अलावा, 16 नवंबर को तहसील संभल के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह समारोह गांव कुरकावली स्थित एके रिसोर्ट में होगा।