फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leopard kills calf and stays nearby; villagers in a state of panic.

Sambhal News: बछड़े का शिकार कर पास बैठा रहा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Sat, 03 Oct 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 03 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills calf and stays nearby; villagers in a state of panic.
बबराला। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव गंगावास में एक बार फिर तेंदुए की दहशत फैल गई है। बछड़े का शिकार करने के बाद तेंदुआ वहीं बैठा दिखाई दिया। जंगल और खेतों में पंजों के निशान मिलने से गांव में भय का माहौल है। महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी सत्यवीर अपने पशुओं को जंगल में चराने ले जाते हैं। दो दिन पहले उनकी गाय का बछड़ा जंगल में पीछे रह गया था। बृहस्पतिवार को गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर तेंदुए ने बछड़े को शिकार बना लिया। ग्रामीण विशाल यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर मृत बछड़े पर पड़ी तो उसके पास ही तेंदुआ बैठा हुआ था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार सुबह तक तेंदुए ने बछड़े को बुरी तरह फाड़ दिया था। गांव के इतने नजदीक तेंदुए को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ भाग गया। डर के कारण कोई उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह में खेतों पर जा रहे ग्रामीण

पंजों के निशान मिलने के बाद ग्रामीण अकेले जंगल जाने से बच रहे हैं। खेतों पर काम करने वाले लोग लाठी-डंडे लेकर समूह में जा रहे हैं। पशुपालकों में अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। मामले की जानकारी पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। विभाग तेंदुए की आवाजाही वाले स्थानों पर पिंजड़ा लगाने की तैयारी कर रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, वन विभाग गांव और जंगल में लगातार निगरानी रखे और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके। वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए संभावित स्थान पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed