फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two Killed, Over 10 Injured as Container Truck Hits Tractor-Trolley Near Deoband

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल

Sat, 10 Oct 2026 10:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Oct 2026 10:35 AM IST
सार

देवबंद में शाकंभरी देवी से ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत और 15 से अधिक घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Two Killed, Over 10 Injured as Container Truck Hits Tractor-Trolley Near Deoband
अस्तपताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी मृतक मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के निवासी बताए गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सहारनपुर और मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने कैंटर के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


आराम करने के लिए रुके थे श्रद्धालु, तभी कैंटर ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के करीब 18 लोग सात अक्तूबर को शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे सभी माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए वापस लौट रहे थे। देवबंद में हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर श्रद्धालुओं ने रस्सी का घेरा बनाकर कुछ देर आराम करने के लिए रुकने का निर्णय लिया। इसी दौरान पीछे से आए बर्तनों से भरे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर में टायर फैक्टरी में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो घायल; धुएं के विरोध में पहुंचे थे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चार श्रद्धालुओं की मौत, 15 से अधिक घायल
हादसे में कुशावली गांव निवासी रमेश (40), सागर (34), अमन (23) और सतेंद्र की मौत हो गई। वहीं, 15 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को सहारनपुर और मेरठ के अस्पतालों में रेफर किया गया।

पुलिस ने वाहनों से अस्पताल पहुंचाए घायल
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ियों, बाइकों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

कैंटर चालक और परिचालक हिरासत में
सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने कैंटर के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे की जानकारी मिलने पर बजरंगदल के पूर्व नेता मिलन सोम घायलों के उपचार की व्यवस्था कराने के लिए सहारनपुर पहुंचे। वहीं, पूर्व विधायक संगीत सोम ने भी हादसे पर दुख जताया।

चार घरों में छाया मातम
धार्मिक यात्रा पर निकले चार श्रद्धालुओं की मौत से कुशावली गांव में मातम पसरा है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर से गांव के लोग भी गमगीन हैं। जिस यात्रा से श्रद्धालुओं के सकुशल लौटने की उम्मीद थी, वह चार परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दुख बन गई। अभी कई घायल श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed