फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Workers Stopped from Going to Delhi, Farmers Stage Sit-in at Meerut Collectorate

मेरठ:जंतर-मंतर कूच रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टोल पर रोका, कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे, उठाई ये मांगें

Sat, 10 Oct 2026 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Oct 2026 02:37 PM IST
सार

काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोका। डीएम ने किसानों को दो दिन बाद बैठक का प्रस्ताव दिया, नाराज किसान कलेक्ट्रेट में डटे रहे।

विज्ञापन
BKU Workers Stopped from Going to Delhi, Farmers Stage Sit-in at Meerut Collectorate
काशी टोल पर पुलिस व भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में CJP के विरोध-प्रदर्शन के बीच दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं को काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। वहीं, किसान अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए हैं। किसान जिलाधिकारी से मुलाकात की मांग कर रहे हैं। डीएम की ओर से दो दिन बाद बैठक का प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद नाराज किसान कलेक्ट्रेट में ही डटे हुए हैं और अन्य किसानों को भी बुला रहे हैं।

विज्ञापन


काशी टोल प्लाजा पर रोके गए किसान
दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान किसानों को दिल्ली जाने से रोका गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीजेपी आंदोलन पर पुलिस की सख्ती: सपा सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक हिरासत में; शामली में किसान कार्यकर्ता रोके 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डीएम से मुलाकात की मांग पर अड़े
किसान अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिलना चाहते हैं। डीएम ने दो दिन बाद बैठक करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान इससे संतुष्ट नहीं हुए और कलेक्ट्रेट में ही धरना जारी रखा।

प्रमाणपत्र, जल निकासी और सड़कों से जुड़े मुद्दे
किसानों की मांगों में प्रमाणपत्र बनवाने से जुड़ी समस्याएं, जल निकासी और सीवर व्यवस्था तथा सड़कों से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। किसान इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।

अन्य किसानों को भी बुला रहे
नाराज किसान कलेक्ट्रेट परिसर में डटे हुए हैं और अपने आंदोलन में शामिल होने के लिए अन्य किसानों को भी बुला रहे हैं। फिलहाल किसान डीएम से मुलाकात और अपनी समस्याओं पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed