{"_id":"6a99a404ff11bcea420b5908","slug":"swabhiman-rally-jayant-singh-says-if-akhilesh-has-the-courage-let-him-speak-on-sugarcane-prices-2026-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वाभिमान रैली: जयंत सिंह बोले- हिम्मत है तो गन्ने के भाव को लेकर बोलें अखिलेश, चुनाव के चलते गर्मा रहे माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाभिमान रैली: जयंत सिंह बोले- हिम्मत है तो गन्ने के भाव को लेकर बोलें अखिलेश, चुनाव के चलते गर्मा रहे माहौल
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:15 PM IST
सार
Saharanpur News: रामपुर मनिहारान में बृहस्पतिवार को स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। इसमें रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह विपक्ष पर खूब बरसे। गन्ने का भाव, एथेनॉल, चीनी का रेट समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले।
विज्ञापन
1 of 6
रैली को संबोधित करते जयंत चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि गन्ने का भाव विपक्ष के एजेंडे में नहीं है। हम भी चाहते हैं कि गन्ने के रेट को लेकर अखिलेश यादव दो-चार बार सोच समझकर बोल दें, अगर हिम्मत है तो बोल दें। किसानों के लिए कोई अच्छी मांग करें। मैं भी सराहना करूंगा। ऐसे वक्त में चीनी के भाव को लेकर हाय-हाय और एथेनॉल का विरोध कर रहे हैं। शायद उन्हें रसगुल्ला दिखाई दे रहा है। मेरा, किसान और किसानी का विरोध करते-करते समाजवादी लोग अब चौधरी अजित सिंह की विचारधारा का भी विरोध करने लगे हैं। कहा कि वह गन्ने के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं को पत्र लिखेंगे और यदि वे तैयार हुए तो लखनऊ रसगुल्ले का पैकेट भी भेजेंगे।
2 of 6
मंच पर जयंत चौधरी, उनकी पत्नी चारू और बेटी साहिरा।
- फोटो : अमर उजाला
जयंत चौधरी बृहस्पतिवार को रामपुर मनिहारान में गोचर कृषि इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित स्वाभिमान रैली को संबोधित कर रहे थे। कहा कि विपक्ष में रहते हुए कई ऐसी बातें कही जाती हैं, जिनसे चार अतिरिक्त वोट मिल जाएं, लेकिन गन्ने के मुद्दे पर बात करने के लिए विपक्ष तैयार नहीं है।
3 of 6
स्वाभिमान रैली।
- फोटो : अमर उजाला
गन्ना, मक्का और धान से एथेनॉल बनने से किसानों को अतिरिक्त बाजार मिलता है और देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता मजबूत होती है। चौधरी अजित सिंह ने भी अपने राजनीतिक जीवन में एथेनॉल के पक्ष को मजबूती से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जयंत की बेटी साहिरा को भी सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
रैली में चौधरी चरण सिंह की विरासत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। जयंत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का परिवार कोई एक परिवार नहीं, बल्कि किसान समाज है। पाल, यादव, गुर्जर और जाट समेत तमाम किसान समुदाय उनकी विरासत का हिस्सा हैं। अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव के चलते वातावरण गरमाया रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
रैली में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
शत्रु व विरोधियों की जुबान से लोकदल का नाम नहीं हट पा रहा है। समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा। इस बार विधानसभा चुनाव में जब 400 सीट पार होंगी तो गन्ने का दाम भी 400 के पार पहुंचेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।