{"_id":"6ac157a9cc84cf1e2109f736","slug":"sp-submitted-a-memorandum-regarding-irregularities-in-the-voter-list-saharanpur-news-c-30-1-sha1007-185067-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सपा ने मतदाता सूची में अऩियमितता को लेकर ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सपा ने मतदाता सूची में अऩियमितता को लेकर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और फर्जी मतदाता बनाए जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की मतदाता सूची तैयार करने में बड़े स्तर पर अनियमितताएं की गई हैं। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों से स्नातक पास लोगों के नाम उनकी सहमति के बिना मतदाता सूची में दर्ज किए जाने और निर्वाचन क्षेत्र से बाहर रहने वाले लोगों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने की भी जांच होनी चाहिए।
ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, चौधरी साजिद, सलीम अख्तर, उमा भूषण, ममता चौधरी, विजेश शर्मा, किरण पाल, राणा अच्छन यादव, वसील तोमर, फैसल सलमानी आदि कार्यकर्ता रहे।