फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog arrives... visibility reduced to 100 metres

Saharanpur News: कोहरे की दस्तक...100 मीटर पर थमी नजर

Sun, 01 Nov 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fog arrives... visibility reduced to 100 metres
सहारनपुर। जनपद ने शनिवार को कोहरे की चादर ओढ़ ली। दृश्यता सौ मीटर से भी कम रही। तापमान में भी गिरावट के चलते मौसम ने सर्दी का अहसास करा दिया। सीजन का यह पहला कोहरा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश के बाद शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे थे। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और ओस बारिश की फुहार की तरह बरस रही थी। मौसम की तस्वीर ऐसी थी कि दिसंबर और जनवरी के दिनों की याद ताजा हो गई। शहर में दृश्यता करीब 100 मीटर रही, जबकि देहात में इससे भी कम।
विज्ञापन

इसकी वजह से हाईवे पर वाहन दौड़ने की बजाय रेंगते नजर आए। ज्यादातर वाहनों की हेडलाइट और फॉगलाइट जली थी। शहरी क्षेत्र में सुबह करीब दस बजे और देहात में पूर्वाह्न 11 बजे के बाद कोहरा पूरी तरह छटा। उसके बाद दिनभर धूप छाई रही। धूप भी सुकून देने वाली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही और वह 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
------

आज मौसम साफ रहने के आसार
मौसम विभाग ने जनपद में रविवार को सुबह से ही आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि रविवार को दिनभर अच्छी धूप रहने के साथ ही तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रहने की संभावना है।

------

कोहरे के चलते एक्यूआई में भी उछाल
कोहरे के कारण एक्यूआई में भी उछाल देखने को मिला है। जो एक्यूआई एक दिन पहले शुक्रवार को 85 था वह एकदम से बढ़कर 160 पर पहुंच गया। हवा की यह स्थिति संवेदनशील लोगों के लिए नुकसान देने वाली हो सकती है। खासकर सांस, अस्थमा और दिल के मरीजों के लिए। उन्हें कोहरे में निकलने से बचने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed