पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman given 'triple talaq' after love marriage; case registered against eight people.

Rampur News: प्रेम विवाह के बाद महिला को तीन तलाक, आठ पर रिपोर्ट

Tue, 07 Jul 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman given 'triple talaq' after love marriage; case registered against eight people.
स्वार। प्रेम विवाह के बाद एक महिला को दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म और जबरन गर्भपात का शिकार बनाया गया। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में बताया कि 2022 में उसने युवक से प्रेम विवाह किया था। बाद में पति और ससुराल वालों ने 20 लाख रुपये दहेज मांगा। 2023 में देवर ने दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हुई और जबरन गर्भपात कराया गया। 24 मई 2026 को पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति, देवर, जेठ, सास, ससुर तथा एक अन्य महिला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म, मारपीट, आपराधिक धमकी, गर्भपात कराने और मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों का संरक्षण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed