{"_id":"6a9dc4ccc1ec4698000c92f3","slug":"water-from-the-overflowing-naiyya-drain-has-flooded-the-road-raebareli-news-c-101-1-slko1032-166825-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नैय्या नाले के उफान से सड़क पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नैय्या नाले के उफान से सड़क पर भरा पानी
Mon, 07 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
हलोर के गऊघाट से मझिगंवा जाने वाली मुख्य सड़क पर भरे पानी से होकर निकलते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलोर। गऊघाट से मझिगवां जाने वाली मुख्य सड़क पर नैय्या नाले के उफान से पानी भर गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से 100 बीघा फसल डूब गई है।
मझिगवां निवासी शत्रोहन सोनी, रानू मिश्रा, महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मझिगंवा, पहाड़गंज, ढकिया, जंगलिन, पड़रिया और हिंदूगंज आदि गांवों के लोग प्रभावित हैं। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। जलभराव से गांव का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय, अस्पताल, बैंक और स्कूलों से टूट गया है।
लोग मुख्य मार्ग से पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी महराजगंज चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि गांव स्तर पर टीमें गठित कर राहत व बचाव के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।