फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Relentless rain spells trouble; roads submerged, schools closed

Raebareli News: लगतार बारिश बनी आफत, डूबीं सड़कें, स्कूल हुए बंद

Sat, 26 Sep 2026 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Relentless rain spells trouble; roads submerged, schools closed
शहर के जिला अस्पताल चौराहा पर रिमझिम होती बारिश। 
रायबरेली। लगातार बारिश अब आफत बनती जा रही है। शुक्रवार को पूरे दिन कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। जिले में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। स्टेडियम के पास शॉर्ट सर्किट से बिजली का तार टूटकर गिर गया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही और सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम के पास से आवागमन रोक दिया गया। सरेनी के हसनापुर में मकान की छत गिर गई, जबकि डीह में सड़क पर पेड़ गिरने से डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह से शाम तक बारिश होने के कारण नयापुरवा, गल्लामंडी रोड, आजाद नगर, आईटीआई मार्ग और मलिकमऊ रोड पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। स्कूल से छुट्टी के समय बच्चों को बारिश में भीगते हुए घर जाना पड़ा। वहीं बारिश के चलते ग्राहक भी बाजार से दूरी बनाए रहे और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेडियम के पास टूटा बिजली का तार

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के पास शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे शॉर्ट सर्किट से बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन की टीम पहुंची और तार जोड़कर आपूर्ति बहाल की। इस दौरान स्टेडियम के अलावा आचार्य द्विवेदी नगर और पुलिस लाइन रोड की बिजली करीब एक घंटे प्रभावित रही। जेई सीएस दुबे ने बताया कि तार जोड़कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।


मकान की छत गिरी, जनहानि नहीं

सरेनी क्षेत्र के हसनापुर गांव में शुक्रवार सुबह लगातार बारिश से छोटेलाल के पक्के मकान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। लेखपाल आशीष ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर परिवार को नियमानुसार मदद दी जाएगी।


बारिश के चलते स्कूल बंद

भारी बारिश की चेतावनी के बाद शनिवार को कक्षा 12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है।


भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ ने 26 से 27 सितंबर के बीच रायबरेली में भारी वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक स्रोतों से मौसम की जानकारी लेने की अपील की है। लोगों को भारी बारिश में बाहर न निकलने, सुरक्षित पक्के भवन में रहने तथा नदी, नाले, तालाब और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को सूचना देने को कहा गया है।

सुंदरगंज में गिरा शीशम का पेड़, आवागमन ठप

डीह। बारिश और तेज हवा के कारण सुंदरगंज चौराहे के पास शुक्रवार रात शीशम का पेड़ गिर गया। इससे डीह-परशदेपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। शाम करीब सात बजे पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर वन दरोगा गंगा प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों की मदद से पेड़ हटवाया गया। रात करीब आठ बजे आवागमन सामान्य हो सका।

शहर के जिला अस्पताल चौराहा पर रिमझिम होती बारिश। 

शहर के जिला अस्पताल चौराहा पर रिमझिम होती बारिश। 

शहर के जिला अस्पताल चौराहा पर रिमझिम होती बारिश। 

शहर के जिला अस्पताल चौराहा पर रिमझिम होती बारिश। 

शहर के जिला अस्पताल चौराहा पर रिमझिम होती बारिश। 

शहर के जिला अस्पताल चौराहा पर रिमझिम होती बारिश। 

शहर के जिला अस्पताल चौराहा पर रिमझिम होती बारिश। 

शहर के जिला अस्पताल चौराहा पर रिमझिम होती बारिश। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed