फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cremation ghat submerged due to the swelling of the Ganges

Raebareli News: गंगा के उफनाने से श्मशान घाट डूबा

Mon, 14 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 14 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cremation ghat submerged due to the swelling of the Ganges
डलमऊ में गंगा में बाढ़ आने से डूबा श्मशान घाट। 
डलमऊ। गंगा के उफनाने से श्मशान घाट पानी में डूब गया। नदी का खतरे का निशान बिंदु 99.360 मीटर है। रविवार को गंगा नदी का जलस्तर 98.920 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 44 सेमी दूर है। ऐसे में शवों का अंतिम संस्कार करने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद हर दिन गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। तीर्थ पुरोहित श्याम सुंदर, श्याम प्रकाश, रघुनंदन, सोनू ने बताया कि गंगा नदी जलस्तर में उफान के कारण श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लोगों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घाट जलमग्न हो जाने से स्नान करना खतरे से खाली नहीं है। कटरी क्षेत्र में लोग जलस्तर बढ़ने से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, चक मलिक, जहांगीराबाद, जमालनगर मोहिउद्दीनपुर, अंबहा, बबूरा, पूरे रेवती सिंह गांवों की ओर पानी घुस रहा है। एसडीएम डलमऊ प्रीति सिंह ने बताया कि कटरी क्षेत्र मार्ग पर जलभराव हो जाने के कारण एक प्राइवेट नाव की व्यवस्था की गई है। स्नान घाटों पर बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है।

डलमऊ में गंगा में बाढ़ आने से डूबा श्मशान घाट। 

डलमऊ में गंगा में बाढ़ आने से डूबा श्मशान घाट। 

डलमऊ में गंगा में बाढ़ आने से डूबा श्मशान घाट। 

डलमऊ में गंगा में बाढ़ आने से डूबा श्मशान घाट। 

डलमऊ में गंगा में बाढ़ आने से डूबा श्मशान घाट। 

डलमऊ में गंगा में बाढ़ आने से डूबा श्मशान घाट। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed