{"_id":"6a9dc6bd0051cf50740ff781","slug":"assault-due-to-enmity-fir-against-16-people-raebareli-news-c-101-1-rai1002-166790-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रंजिश में मारपीट, 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रंजिश में मारपीट, 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर
Mon, 07 Sep 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के जोगमगदीपुर अंडरपास के पास रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने नौ नामजद और सात अज्ञात समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जोगमगदीपुर अंडरपास के पास शनिवार दोपहर रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में बाइक सवार कुछ युवकों के हाथों में डंडे और हॉकी नजर आ रही हैं। घटना के बाद कुछ युवक बाइक से भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हुए थे। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन बाइकें भी बरामद की थीं।
घटना के बाद उपनिरीक्षक नागेंद्र नाथ मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने साईं पुर निवासी सचिन पटेल, अयोध्या बक्स पुरवा निवासी विनीत, महादेवन का पुरवा निवासी हरीकेश, गिरधारी का पुरवा निवासी विनोद यादव, हरदी टीकर निवासी अविनाश सिंह, राहुल सिंह और अभिषेक सिंह, भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे रघुराज सिंह मजरे इकौना निवासी जयकरन पटेल तथा उत्तरपारा निवासी निखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा सात अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्र ने बताया कि नौ नामजद और सात अज्ञात समेत 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।