फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   As the rain stopped, farmers headed to their fields and set about drying their paddy.

Raebareli News: बारिश थमी तो खेतों में पहुंचे किसान, धान सुखाने में जुटे

Mon, 02 Nov 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 02 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
As the rain stopped, farmers headed to their fields and set about drying their paddy.
महराजगंज क्षेत्र के हलोर में बारिश और तेज हवा चलने से गिरी धान की फसल को देखता किसान।
रायबरेली। जिले में बारिश थमने के बाद रविवार को हल्की धूप निकली तो किसानों को धान की फसल बचने की उम्मीद जगी। दोपहर बाद किसान खेतों में पहुंचे और कटी पड़ी फसल को सुखाने के लिए दूसरे स्थानों पर रखने में जुट गए। बारिश से फसल पूरी तरह भीग चुकी है। ऐसे में अब कम से कम एक सप्ताह तक फसल सूखने का इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद ही धान की पिटाई हो सकेगी। इस बीच दोबारा बारिश हुई तो किसानों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में इस बार एक लाख 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई थी। अब फसल पककर तैयार हो चुकी है। बीते बृहस्पतिवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। शनिवार रात भी बारिश हुई। हालांकि रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश थम गई। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकली।
विज्ञापन

राही ब्लॉक के सैदनपुर गांव निवासी किसान बरारीलाल ने बताया कि खेत में धान की फसल काटकर रखी थी, लेकिन बारिश के कारण पिटाई नहीं हो सकी। पूरी फसल भीग गई है। अब उसे बांधकर दूसरे स्थान पर रख दिया है। किसान राधा ने बताया कि फसल सूखने के बाद ही पिटाई का काम शुरू हो सकेगा। हरचंदपुर ब्लॉक के सलेमपुर गांव निवासी उमाकांत वाजपेयी ने बताया कि इस बार धान की फसल अच्छी थी, लेकिन बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से खुलेंगे 91 धान क्रय केंद्र
धान खरीद की शुरुआत एक नवंबर से हो चुकी है, लेकिन रविवार की छुट्टी के कारण केंद्र बंद रहे। सोमवार से जिले के सभी 91 क्रय केंद्र खुल जाएंगे। इस बार एक लाख 81 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि सभी केंद्र प्रभारियों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर कांटा, मापक यंत्र समेत अन्य उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं।

फसल नुकसान का आज से होगा सर्वे
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि सोमवार से बीमा कंपनी के अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों की टीमें गांवों में जाकर धान की फसल के नुकसान का आकलन करेंगी। जिले के कुछ हिस्सों में 20 से 25 फीसदी तक फसल क्षतिग्रस्त हुई है। मौसम विभाग ने आगे मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

महराजगंज क्षेत्र के हलोर में बारिश और तेज हवा चलने से गिरी धान की फसल को देखता किसान।

महराजगंज क्षेत्र के हलोर में बारिश और तेज हवा चलने से गिरी धान की फसल को देखता किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed